

उझानी में गौवंश पकड़ने आए नगरपालिका वाहन रोके, पशुप्रेमियों ने लगाया ओवरडोज इंजेक्शन का आरोप
उझानी-बदायूं 6 अगस्त।
कांवड़ यात्रा के चलते बरेली-मथुरा हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन के आदेश पर गौवंश पकड़ने पहुंचे अन्य नगर पालिकाओं के वाहनों को बृहस्पतिवार शाम को पशुप्रेमियों ने रोक लिया। पशुप्रेमियों ने आरोप लगाया कि वाहन में सवार कर्मचारी आवारा गौवंश को बेहोश करने के लिए इंजेक्शन की ओवरडोज दे रहे हैं, जिससे कई गायें मरणासन्न हो गई हैं।
बिना नंबर की गाड़ी देख लोगों ने वाहन को रोक लिया कि कहीं नगर पालिका के वाहन लेकर पशु चोर तो नहीं,सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी व कोतवाली पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि वाहन नगरपालिका बदायूं का है। पुलिस ने पशुप्रेमियों को समझा कर मामले को रफा-दफा कर दिया।
जानकारी के अनुसार प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जिले की अन्य नगर पालिकाओं के वाहन उझानी क्षेत्र में पहुंचे थे।
पशुप्रेमियों ने जब वाहन रोक कर कर्मचारियों से पूछताछ की तो वे जवाब दिए बिना वाहन छोड़कर मौके से चले गए। इसके बाद पशुप्रेमियों ने प्रशासन से मांग की कि गौवंश को पकड़कर गौशाला भेजा जाए, लेकिन पकड़ने का तरीका मानवीय हो।
पशुप्रेमी ने कहा, हम कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सड़क से गौवंश हटाने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जानवरों को इस तरह तड़पा-तड़पा कर पकड़ना गलत है। इंजेक्शन की ओवरडोज से कई गायें गिरकर बेहोश हो गईं।
प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित करना है। इस वाबत ईओ मणीजी सैनी से संपर्क किया लेकिन उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
