बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर 29 जुलाई को हुए सड़क हादसे में घायल प्रशांत कुमार (16) ने बुधवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड दिया, उसकी मौत के साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। प्रशांत महलौली गांव का निवासी था।
यह हादसा 29 जुलाई को हुआ था, जब गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे एक टेंपो की बाइक से टक्कर हो गर्ड थी। टक्कर के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया था। इस दर्घटना में रायपुर बुजुर्ग निवासी सुरेश पाल सिह तोमर की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं, महलौली निवासी बाइक सवार बृजपाल ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। प्रशांत कुमार बृजपाल का पुत्र था।
बृजपाल के पुत्र प्रशांत कुमार को पहले जिला अस्पताल फिर बरेली और बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर किया गया था। बुधवार देर रात उसने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रशांत तहसील क्षेत्र के खितौरा स्थित अनिल मेमोरियल इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। उसकी असामयिक मृत्यु से विद्यालय परिवार में भी शोक है।
मृतक प्रशात का शव गुरुवार सुबह गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। । ब्रजपाल की पत्नी निर्मला देवी समेत अन्य घायलों का उपचार अभी भी जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
