बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के सिद्धपुर चित्रसेन गांव में अजात चोरों ने शनिवार रात आधा दर्जन किसानों के ट्यूबवेलों को निशाना बनाया। चोर स्टार्टर,केबिल और अन्य उपकरण चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद किसानों में हडकंप मच गया और पुलिस को सचना दी गई। ग्राम प्रधान पति राहल देव शाक्य ने बताया कि चोरों ने उदयराज, ओमप्रकाश, विजय चौहान, प्रेम शंकर शर्मा लेखराज फौजी और मुनेंद्र चौहान के ट्यूबवेलों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी से किसानों क आथिक नुकसान हुआ है और सिंचाई कार्य भी प्रभावित होने की आशंका है। किसान लेखराज ने बताया कि चोर उनके ट्यूबवेल की दीवार काटकर अंदर घुसे और स्टार्टर व केबिल चोरी कर ले गए,जाते समय उन्होंने सिंचाई के पाइप में आग भी लगा दी,जिससे अतिरिक्त नुकसान हुआ।
घटना के बाद किसानों ने डायल-112 पर सूचना दी। रविवार सुबह पुलिस टीम मौके पर पहंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
