बिल्सी । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर आज शनिवार दोपहर 3:00 बजे बिल्सी तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रांतीय आह्वान पर लेखपालों ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को एक ज्ञापन सौंपा। लेखपाल संघ के विजेंद्र सिंह ने बताया कि यह ज्ञापन प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों के तहत दिया गया है। उन्होंने कहा कि लेखपाल लंबे समय से अपनी न्यायसंगत मांगों के समाधान के लिए प्रयासरत हैं,लेकिन शासन और प्रशासन स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुईं है,जिसके कारण संघ को यह कदम उठाना पडा है।
संघ की प्रमुख मांगों में अंतर्मंडलीय स्थानांतरण हेतु पोर्टल को फिर से खोलना शामिल है। वर्ष 2018 के शासनादेश के तहत 2019 में लगभग 650 लेखपालों का ग्रह मंडल में स्थानांतरण हुआ था। वर्तमान में लगभग 2,700 लेखपाल अपनें ग्रह जनपद व मंडल से 400 से 800 किलोमीटर दूर कार्यरत हैं। लेखपालों की मांग है कि स्थानांतरण पोर्टल पुनः खोलकर इच्छुक लेखपालों को उनके ग्रह मंडल में स्थानांतरित किया जाए। इससे वे पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए शासकीय कार्य दक्षता से कर सकेंगे। मांगों में चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति स्र्च अन्य जारी करना, विभागीय परीक्षा परिणाम और प्रमाणपत्र घोषित करना शामिल है। इसके अतिरिक्त महंगाई और क्षेत्रिय कार्यों के व्यय को देखते हए लंबित भत्तों में तत्काल वद्ि की भी मांग की गई है।
संघ ने भूलेख व सहायक पटलों से संबद्ध लेखपालो को अवमक्त करने की मांग की है। छठी मांग यह है कि ग्राम सचिवालयों में मूलभूत सुविधाओं के बिना रोस्टर न
लगाया जाए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
