11:41 am Tuesday , 4 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

बिल्सी। सावन के पहले सोमवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के हनुमानगढ़ी, देववाणी, शिव शक्ति भवन मंदिर, मां दुर्गा देवी मंदिर, कुटी मंदिर, नील कंठेश्वर महाराज मंदिर सहित नगर के अधिकांश शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध और गंगाजल अर्पित कर भोलेनाथ का अभिषेक किया। वहीं क्षेत्र के ग्राम जरसैनी, सिमर्रा भोजपुर, सिरासौल, बांस बरौलिया, पिंडौल, नगलाडल्लू, नरैनी, सतेती, सिद्धपुर चित्रसैन, रिसौली, निजामपुर, दबिहारी और परौली समेत अन्य गांवों के शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। अनेक श्रद्धालुओं ने सावन सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की। मंदिरों में पूरे दिन हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस