बिल्सी । बदायूं जिले की बिल्सी तहसील के अगोल गांव में एक दुर्लभ प्रजाति का कछूआ मिला है। इस कछुए की पीठ पर अंग्रेजी के अक्षर या शब्द बने होने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड उमड पडी। अगोल गांव निवासी वीरू पुत्र ओमपाल ने बताया कि वे रात में खेत में फसल की रखवाली के लिए घर से निकल रहे थे। इसी दौरान उन्हें अपने घर के पास एक दुर्लभ प्रजाति का कछआ रेंगता हुआ दिखा। वीरू ने बताया कि कछुए की पीठ पर कुछ निशान बने हुए थे, जिसके बाद वे उसे सुरक्षित अपने घर ले आए। सुबह ग्रामीणों को जब कछुए की पीठ पर अंग्रेजी के अक्षर होने की जानकारी मिली, तो यह पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया। कछुए को देखने के लिए वीरू के घर के बाहर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गईं। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक और वन विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं।
वन विभाग अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा जा रहा है। टीम कछुए की प्रजाति और उसकी पीठ पर बने निशानों की जांच करेगी, जिसके बाद आगे की कानूनी और आवश्यक कर्रवाई की जाएगी। फिलहाल, कछुआ सुरक्षित स्थिति में है। वन विभाग की टीम कै पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है ताकि उसकी सही प्रजाति का पता लगाकर उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ा जा सके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
