बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी एक व्यक्ति ने घर में घुसकर 15 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन चोरी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी ओमबीर पुत्र गंगादीन ने सोमवार को कोतवाली बिल्सी में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीती रात वह अपने घर में सो रहे थे। आरोप है कि देर रात दो अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए और उनकी जेब से 15 हजार रुपये नकद तथा मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
