6:08 pm Tuesday , 4 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में बाइक की टक्कर से रिटायर्ड फौजी की मौत

बिल्सी । बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया में सोमवार शाम एक दर्दनाक सडक हादसे में सेना से सेवानिवत्त महेंद्र पाल सिंह की मौत हो गई । रात का भोजन करने के बाद वह रोज की तरह सडक पर टहलने निकले थे,
इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महेंद्र पाल सिंह को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड दिया।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड गर्ड। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सेवानिवत्त फौजी की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है।
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महेंद्र पाल सिंह भारतीय सेना से सेवानिवत्त होने के बाद अपने पैतृक गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। उनकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जांच परी होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस