बिल्सी। बदायूं के बिल्सी तहसील परिसर की मुख्य सडक पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर गुरुवार सुबह अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सड़क से पानी की निकासी कर स्थायी समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तहसील परिसर की मुख्य सड़क पर लंबे समय से पानी भरा रहता है। इससे अधिवक्ताओं, वादकारियों और तहसील आने वाले आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पडता है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा लोगों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों ने आरोप लगाया कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियो को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है। स्वास्थ्य पर भी पढ़ रहा असर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सडक पर लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर सड़क को जलभराव से मुक्त कराने की मांग की।
वकीलों और बैनामा लेखकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में मुकेश शर्मा, अनूप सक्सेना, संदीप शर्मा, महावीर, उदय, अरुण, कन्हैयालाल, विनय सागर सहित
बड़ी संख्या में अथिवक्ता और बैनामा लेखक मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
