2:16 pm Wednesday , 5 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में नगर पालिका कार्यालय के समीप नाले के टूटे जाल में गिरा बाइक सवार

बिल्सी । बदायूं के बिल्सी नगर पालिका कार्यालय के सामने लंबे समय सें टूटा पड़ा नाले का जाल आखिरकार हादसे की वजह बन गया। बुधवार को बाजार जा रहे एक बाइक सवार का अगला पहिया जाल में फंस गया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और बडा हादसा टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले का जाल करीब दो महीने से टूटा पड़ा है। इस दौरान कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
जानकारी के अनुसार, बिल्सी निवासी राजू बुधवार को बाइक से बाजार जा रहे थे। नगर पालिका कार्यालय के सामने पहुंचते ही उनकी मोटरसाइकिल का अगला पहिया टूटे हुए नाले के जाल में फंस गया। इससे संतुलन बिगडने पर वह सड़क पर गिर पड़े।
घटना के समय आसपास मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बुधवार सुबह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सडक की बदहाल स्थिति और नगर पालिका की लापरवाही पर नाराजगी जताई।
स्थानीय निवासी कुलदीप ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय के सामने नाले का जाल करीब दो महीने से टूटा पड़ा है। कईं बार शिकायत करने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं कराईड गर्ड। उनका कहना है कि पहले भी कई लोग यहां गिरकर घायल हो चुके हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल टूटे हुए जाल को हटाकर वहा पुलिया डालने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस