बिल्सी । बदायूं के बिल्सी थाना के दीननगर शेखपुर गांव में 12.5 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पीडित जयपाल सिंह का छोटा बेटा हिमांशु ही आरोपी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। बिल्सी क्षेत्राधिकारी आलोक सिद्धू ने बताया कि दीननगर शेखपुर निवासी जयपाल सिंह ने 19 जुलाई को घर से 12.5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के अन्सार, जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर घर के ही एक सदस्य पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढाया और आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस को सूचना मिली कि हिमांशुू चोरी का सामान बेचने की फिराक में दीननगर शेखपुर मार्ग पर नाई पिंडरी गांव के पास मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए सभी सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए।
सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि आरोपी को बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
