3:38 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भगीरथी तट पर किया कांवड़ प्रबंधन का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा के दिए सख्त निर्देश।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भगीरथी तट पर किया कांवड़ प्रबंधन का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा के दिए सख्त निर्देश।

पवित्र श्रावण मास में मां भगीरथी में स्नान कर देशवासियों के कल्याण की कामना की, पैतृक गांव के शिवालय में किया जलाभिषेक।

उझानी-बदांयू 2 अगस्त।

पवित्र श्रावण मास के अवसर पर माननीय केंद्रीय राजमंत्री बीएल वर्मा ने आज मां भगीरथी के तट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा के प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान अधिक से अधिक सुगमता, स्वच्छता और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और सेवा के इस पर्व में किसी भी भक्त को असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, चिकित्सा, विश्राम स्थल और मार्ग की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जाए।

इसके पश्चात श्री वर्मा ने मां भगीरथी में आस्था की डुबकी लगाई और जनकल्याण व देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। गंगा मां के पवित्र जल को कलश में भरकर वे अपने पैतृक गांव ज्यौरा पारवाला पहुंचे, जहां शिवालय में विधि-विधान से जलाभिषेक किया।

जलाभिषेक के बाद उन्होंने श्रावण मास की सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं।

कछला गंगा घाट पर मौजूद भोले के भक्तों ने मंत्री जी के इस दौरे और श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस