4:25 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

दो दशक पुरानी सड़क बदहाल, आवास विकास के लोगों ने उठाई पुनर्निर्माण की मांग

बदायूं। शहर की आवास विकास कॉलोनी स्थित शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर के बराबर वाली मुख्य सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण तत्कालीन भाजपा विधायक प्रेम स्वरूप पाठक के कार्यकाल में कराया गया था। लगभग दो दशक बीत जाने के बाद अब सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से जलभराव और कीचड़ की समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से इस महत्वपूर्ण मार्ग की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग से सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि आवास विकास जैसी प्रमुख कॉलोनी की मुख्य सड़क की बदहाली पर तत्काल ध्यान दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस