बदायू की बात – सुशील धींगडा के साथ
प्रदेश सरकार ने नगर पालिका बदायूं के पिछले कार्यकाल में बदायूं शहर में शमशान घाट के निर्माण हेतु स्वीकृृति प्रदान करके धनराशि स्वीकृत की थी। आम आदमी का कहना है कि बदायूं शहर में उस निधि से बदायूं शहर में शमशान घाट का निर्माण कहां पर किया गया है इस बात का कोई जवाब पालिका नहीं दे रही है। इस सम्बन्ध में पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि शासन से शमशान घाट की स्वीकृति आई थी और बाद में धनराशि भी आई थी और नगर पालिका ने नेकपुर में जगह चिंन्हित करके नल भी लगवाया था परंतु कुछ प्रभावशाली लोगों ने उस जगह पर एतराज किया जिस पर शहर में जगह ना मिलने पर शमशान घाट हेतु आने वाली धनराशि नगर पालिका के पास स्थान ना होने की रिर्पोट के साथ जिलाधिकारी कार्यलय में वापस दे दी गई थी। इसके बाद नगर पालिका ेके चुनाव के बाद धनराशि कहां गई और कहां किस तरह व्यय हुई उनको कोई जानकारी नहीं है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
