3:56 pm Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

सपा की बदायूं जिला कार्यकारिणी घोषित, आशीष यादव बने जिलाध्यक्ष

सांसद आदित्य यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई, बोले— PDA अभियान सामाजिक न्याय और परिवर्तन का मजबूत आधार

बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने जनपद बदायूं की जिला कार्यकारिणी एवं नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्षों की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी संगठन को जिले में और मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का PDA (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) अभियान सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और प्रदेश में परिवर्तन का बड़ा आधार है।

नई जिला कार्यकारिणी में आशीष यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुनील यादव, मोहर सिंह पाल, खजाना देवी, नजर मोहम्मद, डॉ. शकील अहमद, योगेंद्र पाल सिंह और राम खिलाड़ी कश्यप को दी गई है। उदयवीर शाक्य को महासचिव तथा रचित गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

सचिव पद पर बदन सिंह दिवाकर, राजपाल सिंह (राजू जाटव), रवि शर्मा, आकाश मिश्रा, धीरेन्द्र यादव, डोरी लाल बघेल, मुकेश कुमार सोलंकी, चन्द्रपाल शाक्य, संतोष कुमारी, डॉ. मुहम्मद नईम, इसरार गद्दी, त्यागी सिंह राजपूत, धर्मचन्द्र वाल्मीकि, अनवर खान एवं बादाम सिंह यादव को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस