7:18 pm Sunday , 26 July 2026
BREAKING NEWS

लक्ष्य फाउंडेशन की जिला बैठक सम्पन्न, सदस्यता अभियान व प्रतिभा सम्मान समारोह पर हुई चर्चा

बदायूं। लक्ष्य फाउंडेशन जिला बदायूं की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 26 जुलाई 2026 को आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जनपद स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों को गति देने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जनपद में प्राथमिक सदस्यता अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार करने एवं उसकी तिथि निर्धारित करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा बच्चों की शैक्षिक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ग्राम स्तरीय मासिक टेस्ट आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी:
अजय राजपूत, मुकेश राज, पंकज लोधी, जितेंद्र राजपूत एवं गंगा सिंह राजपूत।

विज्ञापन एक्सप्रेस