5:22 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में शुरू हुईं विज्ञान की कक्षाएं, छात्रों-अभिभावकों में खुशी की लहर

बिल्सी बदायूं 23 जुलाई।

बदायूं के बिल्सी स्थित महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार से बी.एससी. विज्ञान संकाय की कक्षाओं का विधिवत संचालन शुरू हो गया। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर नई कक्षाओं का शुभारंभ किया।

लंबे समय से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों द्वारा विज्ञान संकाय शुरू करने की मांग की जा रही थी। मांग पूरी होने पर महाविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।


उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि बी.एससी. कक्षाएं शुरू होने से अब विद्यार्थियों को विज्ञान विषय से स्नातक करने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और आर्थिक खर्च दोनों की बचत होगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार सिंह ने विधायक हरीश शाक्य का बुके और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधायक के सतत प्रयासों से ही महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की शुरुआत संभव हो सकी है। इससे क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा।

बी.एससी. की पढ़ाई शुरू होने से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने खुशी जताई। उनका कहना है कि अब बच्चों को बाहर भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कार्यक्रम में विवेक राठी, आदित्य महेश्वरी, तेज प्रताप, विनोद पालीवाल, मोहित गुप्ता, अमित मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस