।

उझानी-बदांयू 18 जुलाई।
बांकेबिहारी कन्या महाविद्यालय की तृतीय वर्ष की मेधावी छात्रा एवं रोलर डर्बी महिला स्केटिंग इंटरनेशनल टीम की उपकप्तान कु. वैष्णवी शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बिजनौर में शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री के बिजनौर आगमन के अवसर पर वैष्णवी ने उनको अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते गए 2 मेडल भेंट कर गौरवान्वित किया। योगी आदित्यनाथ ने वैष्णवी के खेल कौशल और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि “प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। खेल के क्षेत्र में भी हमारी बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं। वैष्णवी जैसे खिलाड़ी प्रदेश के लिए प्रेरणा हैं।” उन्होंने वैष्णवी को आगे भी इसी लगन से खेल जारी रखने और देश के लिए और अधिक पदक जीतकर लाने के लिए प्रेरित किया।
वैष्णवी की इस उपलब्धि पर बांकेबिहारी कन्या महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय के प्रबंधक अतुल गोयल, नोडल अधिकारी नवीन कुमार, प्राचार्य डॉ. नीरज रस्तोगी, श्रीमती रुचि गुप्ता एवं समस्त स्टाफ ने वैष्णवी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

