उत्तर प्रदेश साहित्य सभा का सम्मान संगोष्ठी एवं साहित्य समागम आयोजित, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ नरेंद्र गरल को मिला ‘गीतांबर सम्मान’
बदायूं। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा, जिला बदायूं इकाई के तत्वावधान में सम्मान संगोष्ठी एवं साहित्य समागम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सोनरूपा विशाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कमला माहेश्वरी ने की, जबकि संयोजन कवि डॉ. गीतम सिंह ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद संस्था की नवीन कार्यकारिणी का परिचय दिया गया, जिसका उपस्थित साहित्यकारों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
समारोह में कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक विषयों पर विचार व्यक्त किए। कुमार आशीष, डॉ. गायत्री प्रियदर्शिनी, सरला चक्रवर्ती, मधु अग्रवाल, डॉ. निशि अवस्थी, डॉ. मधु गौतम, बी.एन. पाठक, डॉ. ममता नौगरैया, मधु राकेश, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, राम बहादुर व्यथित सहित अनेक साहित्यकारों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा पूर्व में सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नरेंद्र गरल को साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘गीतांबर सम्मान’ से अलंकृत किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. गरल ने बदायूं को “कविता की प्रयोगशाला” बताते हुए अपनी रचनाओं का पाठ किया।
कार्यक्रम के अंत में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को तुलसी का पौधा एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन रवीन्द्र मोहन सक्सेना ने किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

