बदायूं। रोटरी क्लब के नए सत्र की प्रथम आधिकारिक बैठक होटल केडी में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन क्लब के सचिव प्रमोद शर्मा ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी प्रार्थना एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए क्लब के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और नए सत्र में सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक के मुख्य अतिथि क्लब के पूर्व असिस्टेंट गवर्नर डॉ. संजीव गुप्ता रहे। उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “सेवा ही रोटरी की वास्तविक पहचान है।” उन्होंने सभी सदस्यों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि नए सत्र में क्लब स्वास्थ्य सेवाओं, पौधारोपण अभियान तथा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को विशेष प्राथमिकता देगा।
बैठक के दौरान क्लब में शामिल हुए नए सदस्यों का रोटरी पिन पहनाकर औपचारिक स्वागत किया गया। अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से यह सत्र रोटरी क्लब के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम के अंत में सचिव प्रमोद शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक के उपरांत सभी सदस्यों के लिए रात्रि भोज (डिनर) का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष श्री सुरजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से गोपाल रस्तोगी, अनिल गुप्ता (सोनू भाई), अमित वैश्य, पवन शर्मा, राजेश गुप्ता, राममोहन अग्रवाल, डॉ. गोपाल वैश्य, जितेंद्र महाजन, डॉ. कौशल गुप्ता, डॉ. राहुल गोयल, डॉ. मोहित शर्मा, मनोज मसीह, मुकेश गुप्ता, नितिन शर्मा, सिद्धार्थ वर्मा, डॉ. तोशिंदर सिंह, देवेंद्र गुप्ता, संजीव सक्सेना सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

