12:08 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

गैस संकट खत्म, फिर भी डोसा-मोमोज से लेकर चाउमीन तक महंगे दाम वसूल रहे कारोबारी

खाड़ी युद्ध की आड़ में ग्राहकों की जेब पर डाका!
गैस संकट खत्म, फिर भी डोसा-मोमोज से लेकर चाउमीन तक महंगे दाम वसूल रहे कारोबारी

बदायूं। खाड़ी युद्ध के दौरान गैस आपूर्ति प्रभावित होने का हवाला देकर शहर के कई फास्ट फूड विक्रेताओं ने डोसा, मोमोज, इडली, चाउमीन, रोल समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के दामों में लगभग 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी थी। अब जबकि हालात सामान्य हो चुके हैं और गैस व अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता भी पहले जैसी हो गई है, इसके बावजूद बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गई हैं।

शहर के उपभोक्ताओं का आरोप है कि फास्ट फूड विक्रेता आज भी पुराने बढ़े हुए दामों पर सामान बेच रहे हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। ग्राहकों का कहना है कि यदि बढ़ोतरी अस्थायी परिस्थितियों के कारण की गई थी, तो हालात सामान्य होने के बाद कीमतों में भी कमी आनी चाहिए थी।

लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग इस पूरे मामले पर मौन है और बाजार में मनमाने दाम वसूले जाने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि खाद्य पदार्थों की दरों की समीक्षा कराई जाए तथा मनमानी कीमतें वसूलने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

बदायूं एक्सप्रेस न्यूज़ लगातार जनता से जुड़े ऐसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस