4:05 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

हर घर से निकलनी चाहिए “एक रोटी गऊ माँ के नाम *: स्वतंत्र प्रकाश


भारत विकास परिषद शाखा गौरीशंकर द्वारा शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में “गऊ माँ रोटी पात्र” रखवाया गया
बदायूँ। भारतीय संस्कृति में ‘गाय के लिए पहली रोटी’ निकालने की प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए श्रीमद ब्रह्मदत्त गौशाला धाम ने अनूठी पहल शुरू की है। जिसके फ्लस्वरूप विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के अंदर गौसेवा का भाव जागृत करने के लिए “गऊ माँ सेवा रोटी पात्र” रखवाकर प्रतिदिन स्वेच्छा से एक रोटी गऊ माँ के नाम निकालने के लिए प्रेरित किया जाता है। गौशाला धाम की इस पहल को बल देने के लिए भारत विकास भारत विकास परिषद शाखा गौरी शंकर बदायूँ भी साथ आ गयी है। भारत विकास परिषद के संरक्षक चंद्र प्रकाश गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मंजू रानी गुप्ता के साथ एक गऊ माँ रोटी पात्र बनवाकर शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भेंट किया है। आज शिव देवी कालेज में मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने गऊ माँ रोटी पात्र का विधिवत पूजन करके “एक रोटी गऊ माँ के नाम” की पहल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘एक रोटी गाय के नाम’ अभियान अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चों एवं उनके परिवार को गौमाता की सेवा और संरक्षण से जोड़ना है। हाँलांकि आज भी अधिकतर घरों में पहली रोटी गाय के लिए निकाली जाती है। लेकिन अब हम सबको संकल्प लेना होगा कि अब हर घर से एके एक रोटी गऊ माता के नाम निकलनी चाहिए। भागदौड़ भरी जिंदगी में विलुप्त होती जा रही ‘गौ-ग्रास’ की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना इस पहल का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि
हिन्दू धर्म में गाय को रोटी खिलाने का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है गाय में 33 करोड़ देवाताओं का वास होता है। हिन्दू मान्यताओं में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। ऐसा माना जाता है कि आप हर दिन गाय को रोटी खिलाकर करोड़ों देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
कॉलेज प्रबंधक वीरेंद्र झा नें भी बच्चों एवं अध्यापकों को प्रतिदिन गौमाता के लिए रोटी सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश गुप्ता , मनीष सिंघल, सचिन भारद्वाज, राजेंद्र गुप्त, मुकेश गुप्ता, दिनेश शर्मा, राजीव अग्निहोत्री, के बी गुप्ता एवं आकाश कमल कार्यक्रम उपस्थित रहे। संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य कुशल शर्मा द्वारा किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस