1:28 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

धरने का 22वां दिन: न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवारों का प्रदर्शन जारी

बदायूं। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क, जिला चिकित्सालय के निकट, पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बैनर तले अपनी वैधानिक मांगों को लेकर पीड़ित परिवारों का धरना सोमवार को 22वें दिन भी जारी रहा। पीड़ित परिवार न्याय की आस में लगातार धरने पर बैठे हैं।

धरने के समर्थन में पहुंचे बरेली मंडल अध्यक्ष डॉ. हरिनंदन सिंह ने कहा कि जब कोई व्यक्ति अधिकारों के लिए खड़ा होता है, तो वह केवल अपने लिए नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए भी उम्मीद बन जाता है जो अन्याय का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों का साहस समाज में न्याय की नई प्रेरणा देता है।

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अ.) पंचायत के जिला सचिव देवेश कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर पीड़ितों का समर्थन किया। उन्होंने मांग की कि विनेश सिंह का कथित फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वालों तथा इमरान हत्याकांड के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

बरेली मंडल उपाध्यक्ष प्रेम साहू ने कहा कि जो व्यक्ति सत्य और अपने अधिकारों के लिए दृढ़ता से खड़ा रहता है, उसे कोई भी शक्ति पराजित नहीं कर सकती।

धरने का नेतृत्व कर रहे किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह पटेल ने कहा कि अन्याय के सामने झुकना उनके स्वभाव में नहीं है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

जिला उपाध्यक्ष बन्ने खां ने कहा, जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा।”

धरने में किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, हाकिम सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष रामबेटी, मंच के सदस्य वीरेंद्र सिंह, नरदेव यादव, देव प्रकाश, रूम सिंह, लक्ष्मी देवी, देवेश कुमार, मानसिंह गौतम, लालाराम यादव, ओंकार सिंह शाक्य, शशि बाला, श्रीकृष्ण, गजेंद्र श्रीवास्तव सहित धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों में कुसुम लता, चंद्रवती, किसवरी, स्नेहलता, दिलावर हुसैन, विनेश सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.