4:18 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: एक माह बाद खुला ओवरब्रिज

बदायूं: एक माह बाद खुला ओवरब्रिज, आवागमन शुरू होने से लोगों ने ली राहत की सांस

बदायूं। शहर का ओवरब्रिज, जिसे 22 को मरम्मत कार्य के लिए बंद किया गया था, मरम्मत पूरी होने के बाद आज वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। इसके साथ ही शहरवासियों ने राहत की सांस ली।

गौरतलब है कि पिछले लगभग एक माह से ओवरब्रिज बंद होने के कारण लोगों को रेलवे अंडरपास के रास्ते होकर आवागमन करना पड़ रहा था। इससे विशेषकर व्यस्त समय में जाम और असुविधा की स्थिति बनी रहती थी।

ओवरब्रिज के दोबारा चालू होने से अब लोगों को सुगम और तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन द्वारा समय पर मरम्मत कार्य पूरा कर पुल को पुनः चालू किए जाने पर संतोष व्यक्त किया है

विज्ञापन एक्सप्रेस