बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने जनपदवासियों एवं कांवड़ श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि 30 जुलाई 2026 से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) तथा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052 एवं 05832-266054 जारी किए गए हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 पर भी संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
इसी प्रकार पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402956 एवं 9454417440 भी जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपात सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने बताया कि 30 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक शुक्रवार सायं 8:00 बजे से सोमवार सायं 5:00 बजे तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा, जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
उन्होंने जनपदवासियों से प्रशासन का सहयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम से संपर्क करने की अपील की। इस अवसर पर प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
