आज से शुरू हुआ पवित्र सावन महीना, शिवभक्तों में उत्साह।
बदायूं 30 जुलाई।
आज से हिंदू धर्म का पवित्र महीना सावन शुरू हो गया है। सावन के पहले दिन से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। मान्यता है कि इस पूरे महीने भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन भगवान शिव को सबसे प्रिय महीना है। इस दौरान सोमवार का व्रत रखने और शिवलिंग पर जल व बेलपत्र चढ़ाने का विशेष महत्व है।
आज के शुभ मुहूर्त
पंडितों के अनुसार आज पूजा के लिए कई शुभ समय हैं।
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:19 से 05:01 बजे तक
पूजन का उत्तम समय: सुबह 05:28 से 06:21 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:54 बजे तक
विजय मुहूर्त: शाम 04:28 से 05:29 बजे तक
इन मुहूर्तों में विधिपूर्वक पूजा, मंत्र जाप और सात्विक भोग लगाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
मंदिर समितियों ने भी आज विशेष व्यवस्था की है। सुबह से ही भक्त कतारों में लगकर बाबा को जल अर्पित कर रहे हैं। “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय हो गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
