3:24 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में स्कूल परिसर में दो गुटों में मारपीट, चाकूबाजी में 3 छात्र घायल।

बदायूं

बदायूं में स्कूल परिसर में दो गुटों में मारपीट, चाकूबाजी में 3 छात्र घायल।

द्रौपदी देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लाठी-डंडे और चाकू चले, पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया।

बदांयू 31 जुलाई।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर बने द्रौपदी देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार दोपहर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि चाकू और लाठी-डंडे चल गए। हमले में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। पुलिस के अनुसार स्कूल में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

ये छात्र हुए घायल
आर्यन सोलंकी पुत्र गिरीश सोलंकी, निवासी बरायमय खेड़ा, उझानी कोतवाली क्षेत्र, कक्षा 10 का छात्र।
सूर्य सोलंकी आर्यन का छोटा भाई, कक्षा 9 का छात्र ।
भविष्य पुत्र विनोद कुमार माथुर, आर्यन का सहपाठी।

बताया गया है कि पहले कुछ छात्रों ने आर्यन पर हमला किया। उसे बचाने आए भाई सूर्य और दोस्त भविष्य पर भी आरोपियों ने चाकू और डंडों से वार कर दिया। तीनों को गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम स्कूल पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका उपचार चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा भी अस्पताल पहुंचीं और घायल छात्रों व परिजनों से बातचीत की।

SSP ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामले में शामिल कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्कूल परिसर में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

स्कूल में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद अभिभावकों में आक्रोश है। उनका कहना है कि स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस