बदायूं
दातागंज पहुंचा संत गुरु रविदास समरसता संदेश वाहन, विधायक राजीव सिंह ‘बब्बू भैया’ व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने किया भव्य स्वागत
केशव गुप्ता
बदायूँ/दातागंज। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में संचालित “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत स्मृति एवं संदेश वाहन शनिवार को दातागंज विधानसभा क्षेत्र पहुंचा। इस अवसर पर दातागंज विधायक श्री राजीव कुमार सिंह उर्फ ‘बब्बू भैया’ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजीव कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से वाहन का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान विधायक राजीव सिंह ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, समरसता, भाईचारे और मानवता का जो संदेश दिया, वह आज भी प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि समरस समाज के निर्माण में गुरु रविदास जी के विचार सदैव मार्गदर्शक रहेंगे और उनका संदेश जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
यह स्मृति एवं संदेश वाहन दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों में भ्रमण कर संत गुरु रविदास जी के जीवन, उनके प्रेरणादायी विचारों तथा समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगा। अभियान का उद्देश्य सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संत गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर समरस एवं समानतापूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
