4:20 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

नगर पालिका का अधूरा निर्माण बना मुसीबत, खुले नालों से राहगीर और ग्राहक हो रहे घायल

बदायूं। शहर में सब्जी मंडी चौराहे से छः सड़क तक नगर पालिका द्वारा बनाए गए नाले का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि संबंधित ठेकेदार नाले के ऊपर सीमेंट की पट्टियां लगाए बिना ही कार्य अधूरा छोड़कर चला गया, जिसके चलते कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हैं।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि खुले नालों के कारण राहगीरों के साथ-साथ दुकानों पर आने वाले ग्राहक भी हादसों का शिकार हो रहे हैं। कई लोग नाले में गिरकर चोटिल हो चुके हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर नालों पर सीमेंट की पट्टियां लगवाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस