बदायूं
श्रावण मास व कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, अटैना घाट पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
केशव गुप्ता
बदायूँ, 01 अगस्त। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना उसहैत क्षेत्र के अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीआरएफ टीम, थाना प्रभारी उसहैत देवेन्द्र कुमार सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
