3:57 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का सामूहिक रूप से अवलोकन किया गया

आज गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में भारत सरकार के *’नशा मुक्त भारत अभियान’* के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन एवं ‘नशा मुक्त संकल्प’ कार्यक्रम का सामूहिक रूप से अवलोकन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. इन्दु शर्मा की उपस्थिति में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) एवं रेंजर्स की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने माननीय प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेश को ध्यानपूर्वक सुना तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ ग्रहण की। प्राचार्या प्रो. इन्दु शर्मा ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं समाज को नशामुक्त बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया।

जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट —–

विज्ञापन एक्सप्रेस