9:14 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

गोवंश को जहर देने का आरोप, पीड़ित ने थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार

बदायूं

गोवंश को जहर देने का आरोप, पीड़ित ने थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार

केशव गुप्ता

उसावां (बदायूँ)। थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम गैरी निवासी एक व्यक्ति ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर उसकी गाय को जहरीली रोटी खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत गैरी निवासी आदेश कुमार ने बताया कि 1 अगस्त 2026 की रात करीब 3 से 4 बजे के बीच गांव के ही एक युवक पर उसकी गोशाला में घुसकर गाय को जहरीली रोटी खिलाने का आरोप है। आरोप है कि जहर के प्रभाव से गाय की मौत हो गई।
पीड़ित का यह भी कहना है कि आरोपी पूर्व में भी कई बार दीवार फांदकर घर में घुस चुका है तथा गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता रहा है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना उसावां में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस को प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस