10:18 pm Sunday , 26 July 2026
BREAKING NEWS

कांवड़ यात्रा को लेकर दो जनपदों का प्रशासन हुआ एकजुट, उसावां थाने में पीस कमेटी बैठक आयोजित

बदायूं

कांवड़ यात्रा को लेकर दो जनपदों का प्रशासन हुआ एकजुट, उसावां थाने में पीस कमेटी बैठक आयोजित

केशव गुप्ता

बदायूं। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उसावां थाना परिसर में शाहजहांपुर और बदायूं जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में शाहजहांपुर जनपद की कलान तहसील के एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह, थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा, जबकि बदायूं जनपद की दातागंज तहसील के एसडीएम विनोद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अशेष नाथ सिंह तथा उसावां थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह सहित दोनों जनपदों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष कांवड़ मार्ग पर शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा फुटपाथ और मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग रखी। अधिकारियों ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में अधिकारियों ने लोगों से कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी भाईचारा, शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें, ताकि उसका त्वरित समाधान कराया जा सके।
पूरा मामला उसावां थाना परिसर में आयोजित कांवड़ पीस कमेटी बैठक का है।

विज्ञापन एक्सप्रेस