2:08 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उसावा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बाइक-ट्रक की टक्कर में युवक की मौत, ट्रक चालक हिरासत में

बदायूं

उसावा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बाइक-ट्रक की टक्कर में युवक की मौत, ट्रक चालक हिरासत में

केशव गुप्ता

बदायूं। उसावा थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद हाईवे पर अकबरपुर तिराहे के पास मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान सतेंद्र (30 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी राजानगला के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही उसावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक से पूछताछ की जा रही है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस