2:18 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अवैध तमंचा मामले में फरार चल रहे दो वांछित दबोचे

बदायूं

अवैध तमंचा मामले में फरार चल रहे दो वांछित दबोचे

केशव गुप्ता की रिपोर्ट

उसहैत। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में उसहैत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार राघव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम रमशी नगला के सामने सड़क किनारे स्थित मंदिर के पास से अनिल कुमार पुत्र नन्हे कश्यप और आरती पत्नी विवेक कुमार, दोनों निवासी कटरा सआदतगंज थाना उसहैत को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी आयुध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस