10:09 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उसावां की जनता ने बुलंद की विकास की आवाज़, तहसील और रेलवे लाइन की मांग फिर हुई तेज

बदायूं

उसावां की जनता ने बुलंद की विकास की आवाज़, तहसील और रेलवे लाइन की मांग फिर हुई तेज

केशव गुप्ता

बदायूं। उसावां क्षेत्र के लोगों ने एक बार फिर अपनी वर्षों पुरानी मांग को जोरदार तरीके से उठाते हुए उसावां को तहसील का दर्जा देने तथा बदायूं–उसावां–फर्रुखाबाद रेलवे लाइन के निर्माण की मांग की है। सोशल मीडिया और जनजागरण अभियान के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है।
अभियान में कहा गया है कि उसावां लंबे समय से तहसील बनाए जाने की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक यह मांग पूरी नहीं हो सकी है। साथ ही बदायूं से उसावां होते हुए फर्रुखाबाद तक नई रेलवे लाइन बिछाए जाने से क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार को नई गति मिलेगी तथा लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
पोस्टर के माध्यम से जनता ने मुख्यमंत्री से “उसावां तहसील की तत्काल स्वीकृति” और “बदायूं–फर्रुखाबाद रेलवे लाइन” को जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया है। लोगों का कहना है कि इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से उसावां क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और वर्षों से चली आ रही जनभावना का सम्मान होगा।
क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में कहा कि “उसावां का विकास ही प्रदेश का विकास है” और सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने की अपेक्षा जताई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस