1:38 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

होली चौक विवाद पर चेयरपर्सन प्रियंका सिंह का बड़ा बयान, बोलीं- सच्चाई सामने लाने को तैयार, राजनीति से किया जा रहा बदनाम

बदायूं

होली चौक विवाद पर चेयरपर्सन प्रियंका सिंह का बड़ा बयान, बोलीं- सच्चाई सामने लाने को तैयार, राजनीति से किया जा रहा बदनाम

केशव गुप्ता

उसावा (बदायूं)। नगर पंचायत उसावा की चेयरपर्सन प्रियंका सिंह ने होली चौक भूमि विवाद और उससे जुड़े घटनाक्रम पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कई अहम आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि उनके पास मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और न्यायालयीय अभिलेख मौजूद हैं।
प्रियंका Singh ने बताया कि कुछ दिन पहले बजरंग दल के कार्यकर्ता उनसे मिले थे और उन्होंने इस पूरे मामले में समर्थन मांगा था। उस समय उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं थी, इसलिए उन्होंने पहले सभी दस्तावेजों और तथ्यों की जांच करने का निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि विवादित भूमि को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है। उनके अनुसार, पूर्व में उनके देवर ने इस भूमि पर अवैध कब्जे का विरोध किया था, जिसके चलते उन्हें पुलिस कार्रवाई का भी सामना करना पड़ा था। प्रियंका सिंह ने आरोप लगाया कि न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे) होने के बावजूद पूर्व चेयरमैन धीरू गुप्ता के कार्यकाल में वहां दुकानें बनवाई गई थीं।
चेयरपर्सन ने कहा कि 9 जून 2026 को उन्हें एक कानूनी नोटिस प्राप्त हुआ, जिसे देखने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि विपक्षी पक्ष होली चौक की भूमि पर भी दावा कर रहा है। उन्होंने कहा कि होली चौक नगरवासियों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, इसलिए उसकी गरिमा और अस्तित्व को बचाना आवश्यक है।
प्रियंका सिंह के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को मौके पर नाली निर्माण कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई न होने से विवाद बढ़ गया। उनका कहना है कि यदि प्रशासनिक स्तर पर तत्परता दिखाई जाती तो स्थिति इतनी तनावपूर्ण नहीं होती।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब होली चौक को लेकर धरना-प्रदर्शन चल रहा था, तब पूर्व चेयरमैन धीरू गुप्ता वहां मौजूद नहीं थे। लेकिन उनके पति अनिल सिंह चौहान के मौके पर पहुंचने के कुछ समय बाद धीरू गुप्ता भी वहां पहुंचे और माहौल को भटकाने की कोशिश की।
चेयरपर्सन ने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि गलत तथ्यों के जरिए उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के पत्रकारों और सोशल मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे किसी भी पक्ष का समर्थन करने के बजाय नगर पंचायत कार्यालय में उपलब्ध सरकारी अभिलेखों और दस्तावेजों का अध्ययन करें तथा निष्पक्ष रूप से सच्चाई जनता के सामने रखें।
अंत में प्रियंका सिंह ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से होली चौक की गरिमा और पहचान को सुरक्षित रखने का प्रयास किया गया है।

[video width=”360″ height=”640″ mp4=”https

विज्ञापन एक्सप्रेस