8:17 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उसावां में हिंदू संगठनों की बड़ी जीत: होली चौक से हटाया गया अवैध कब्जा, शुरू हुआ निर्माण कार्य

बदायूं

उसावां में हिंदू संगठनों की बड़ी जीत: होली चौक से हटाया गया अवैध कब्जा, शुरू हुआ निर्माण कार्य

केशव गुप्ता

उसावां (बदायूं)। नगर पंचायत उसावां में पिछले कई दिनों से होली चौक पर अवैध कब्जे को लेकर चल रहे आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के बाद आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवा दिया और निर्माण कार्य शुरू करा दिया। गुरुवार को बजरंग दल, व्यापारी वर्ग एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने होली चौक पर धरना देकर अवैध कब्जा हटाने तथा स्थल का विकास कार्य शुरू कराने की मांग की थी।
धरने की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम दातागंज प्रेमपाल सिंह, सीओ दातागंज राहुल पाण्डेय, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” तथा नगर पंचायत अध्यक्ष पति अनिल सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर धरना समाप्त कराया। इसके बाद प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान चलाकर होली चौक से अवैध कब्जा हटवा दिया।
प्रशासन की कार्रवाई के अगले ही दिन शुक्रवार 12 जून 2026 को होली चौक पर नाली निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। हिंदू समाज, व्यापारी वर्ग और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे जनभावनाओं की जीत बताया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से चली आ रही समस्या के समाधान से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा होली चौक का स्वरूप भी बेहतर होगा। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस