8:58 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

तेज रफ्तार ट्रक ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया; परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

बदायूं

तेज रफ्तार ट्रक ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया; परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

केशव गुप्ता

बदायूं। उसावा थाना क्षेत्र के कस्बा उसावा में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके मौके पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बात को लेकर उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा चालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस