बदायूं
उसावां: पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
केशव गुप्ता
उसावां (बदायूँ), 13 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत उसावां थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राजीव मिश्रा पुत्र बृजकिशोर मिश्रा, निवासी ग्राम गूरा बरेला, थाना उसावां को मु0अ0सं0 109/26, धारा 137(2)/76 बीएनएस एवं 9एम/10 पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में धारा 354 आईपीसी व 7/8 पॉक्सो एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

