बदायूं
उसावां पुलिस ने वारंटी महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस को एक और सफलता मिली है।
पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया चिकन निवासी नीलम पत्नी पंकज को गिरफ्तार किया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना उसावां में मु.अ.सं. 108/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था और वह वांछित चल रही थी।
गिरफ्तारी के बाद थाना पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
