कुंवर गांव कस्बे में तीन दिन पहले होली चौक के पास राकेश के घर के बाहर चार्जिंग होते समय चोरी हुए ई-रिक्शा बरामद करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चोरी हुआ ई-रिक्शा बरामद कर लिया है तथा कस्बे के तीन युवकों और एक व्यापारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जाता है कि ई-रिक्शा मालिक ने घटना के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। सोमवार रात पुलिस ने छापेमारी कर चोरी का ई-रिक्शा बरामद किया और चारों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। कुछ लोग व्यापारी को छुड़ाने के प्रयास में लगे हुए हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
