।
20 बच्चे सुरक्षित, समय रहते बुझाई गई आग।
बिसौली बदांयू 27 जुलाई।
बिसौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुरिया की रसोई में सोमवार सुबह करीब 8 बजे गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय स्कूल में 20 बच्चे मौजूद थे, जिन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के मुताबिक रसोइया बच्चों के लिए खाना बनाने की तैयारी कर रहा था। जैसे ही उसने सिलेंडर खोला, गैस लीक होने के कारण चूल्हा जलाते ही सिलेंडर ने आग पकड़ ली।
आग लगते ही सूचना पर डायल-112, 108 एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।
कांस्टेबल सत्येंद्र पाल और हेड कांस्टेबल महावीर ने सूझबूझ दिखाते हुए सिलेंडर की आग बुझाई। काफी देर तक सिलेंडर फटने की आशंका बनी रही, जिससे लोग डरे हुए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
इस हादसे में किसी बच्चे या स्टाफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सभी 20 बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
फिलहाल प्रशासन ने स्कूल में गैस सुरक्षा के इंतजामों की जांच के निर्देश दिए हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
