प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सौंपी जिम्मेदारियाँ, सांसद आदित्य यादव ने दी शुभकामनाएँ
बदायूँ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जनपद बदायूँ में पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के लिए 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। जारी पत्र के अनुसार समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड, छात्र सभा, बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ, शिक्षक सभा, अधिवक्ता सभा, अल्पसंख्यक सभा, सैनिक प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, मजदूर सभा, व्यापार सभा तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नामित किए गए हैं।
घोषित जिलाध्यक्ष
समाजवादी युवजन सभा – नरोत्तम यादव
लोहिया वाहिनी – सोमेश प्रताप
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड – वैभव उपाध्याय
छात्र सभा – जाहिद गाजी
बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी – वीरेंद्र कुमार जाटव
अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ – भूपेन्द्र सिंह दिवाकर
शिक्षक सभा – चंद्रकेश यादव
अधिवक्ता सभा – सत्येन्द्र पाल
अल्पसंख्यक सभा – अहमद परवेज़
सैनिक प्रकोष्ठ – ब्रह्मपाल सिंह यादव
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ – किशोरी लाल शाक्य
मजदूर सभा – बंटी यादव
व्यापार सभा – जितेंद्र सिंह
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ – विजनेश यादव
प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से अपेक्षा की है कि वे पार्टी की नीतियों एवं समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और जनता के बीच सक्रिय रहकर पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे।














इस अवसर पर बदायूँ के सांसद आदित्य यादव ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी फ्रंटल संगठन युवाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए समाजवादी विचारधारा को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि बदायूँ में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का अभियान और तेज़ होगा तथा वर्ष 2027 के लक्ष्य को हासिल करने में सभी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
