4:16 pm Friday , 24 July 2026
BREAKING NEWS

शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश बरेली महानगर संकुल का शिशु भारती प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

बरेली। विद्या भारती शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश बरेली महानगर संकुल के तत्वावधान में शिशु भारती प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन आलमगीरी गंज, बरेली स्थित पंडित श्यामा चरण सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के बरेली जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर संकुल प्रमुख संजीव कुमार पाण्डेय, राजेश त्रिपाठी, मनोज शर्मा, शत्रुघ्न लाल, मनीष सिंह,, सुखनंदन,आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य बताते हुए संकुल प्रमुख संजीवपाण्डेय ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना रहा।उक्त जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने देते हुए बताया प्रशिक्षण वर्ग में महानगर संकुल के विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिरों से चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिशु भारती के माध्यम से विद्यालयीन गतिविधियों के संचालन, दायित्व निर्वहन, समय प्रबंधन, नेतृत्व कौशल एवं टीम भावना के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि शिशु भारती केवल विद्यालय की गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बालकों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न व्यावहारिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानने और उसका विकास करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का विशेष महत्व है। आज के विद्यार्थी ही भविष्य में देश के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे, इसलिए उनमें नेतृत्व के गुणों का विकास करना आवश्यक है। समापन सत्र में एक आदर्श शिशु सभा भी हुई जिसकी सभी ने बहुत सराहना की गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय व्यवस्थापक रोचिषअग्रवाल एवं उपाध्यक्ष अरुण भार्गव ने अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने-अपने विद्यालयों में प्राप्त प्रशिक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण वर्ग से प्राप्त अनुभवों को अपने जीवन में उतारने तथा समाज एवं राष्ट्र के हित में कार्य करने का संकल्प लिया प्रधानाचार्य अरविंद सक्सेना ने आए हुए सभी काआभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ऋषिपाल सिंह रामाधार शर्मा सतीश सिंह अनिल कुमार सिंह श्रीमती ज्योति सक्सेना कुमारी प्रीति हरिशंकर आदि उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य परिवार का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस