6:35 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

निरंजन नगला में देर रात घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; परिवार सुरक्षित

बदायूं

निरंजन नगला में देर रात घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; परिवार सुरक्षित

केशव गुप्ता

उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव निरंजन नगला में देर रात अज्ञात कारणों से कृष्णपाल पुत्र इतवारी लाल के मकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।
कृष्णपाल ने बताया कि देर रात घर में आग लगने की जानकारी मिलते ही उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला तथा तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद ग्रामीणों और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग की इस घटना में घर में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद, खाने-पीने का अनाज, कपड़े, बर्तन तथा दैनिक उपयोग का अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग से परिवार को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
घटना के बाद कृष्णपाल ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन आग ने उनकी पूरी गृहस्थी उजाड़ दी है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन एक्सप्रेस