4:57 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

माय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल
बदायूं: 21 जुलाई। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल मेरा युवा भारत के अंतर्गत जनपद बदायूं की जिला सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई, जिसमें समस्त सम्बंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
मेरा युवा भारत एक फिजिटल मंच के रूप में कार्य करता है, जिसमें भौतिक गतिविधियों के साथ-साथ डिजिटल माध्यम से भी युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाती है। इसके माध्यम से युवा स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व निर्माण, अनुभवात्मक अधिगम, प्रशिक्षण एवं अन्य विकासात्मक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। यह मंच युवाओं को न केवल सीखने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि उन्हें समाज एवं समुदाय के साथ जुड़कर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
बैठक में सभी संबंधित विभागों एवं शैक्षणिक संस्थानों से माय भारत मेगा पंजीकरण अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्उलइींतंजण्हवअण्पदध् पर कराने का आह्वान किया गया। साथ ही युवाओं को विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया।
जिला स्तर पर अभियान को सफल बनाने हेतु सभी विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों ने माय भारत के उद्देश्यों को जनपद में प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने एवं अधिकाधिक युवाओं को इस राष्ट्रीय पहल से जोड़ने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.