12:16 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: नमाज पढ़ने गए युवक की मोटरसाइकिल मस्जिद के बाहर से चोरी

बदायूं 21 जुलाई।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शेखपुर स्थित मस्जिद के बाहर से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित रफीक पुत्र खुशबू अली निवासी ग्राम शेखपुर, नई बस्ती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 3 जुलाई को करीब 1 बजे नमाज पढ़ने मस्जिद गया था और अपनी मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर दी थी।

दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह वापस आया तो वाहन वहां नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर उसने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच इंस्पेक्टर सिविल लाइन को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.