5:03 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: युवती को परेशान करने आया युवक, घर में घुसकर की मारपीट

बिल्सी बदांयू 21 जुलाई।

थाना क्षेत्र के गांव भिलौलिया मजरा रिसौली में एक युवक पर घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है।

पीड़िता की मां मिथलेश पत्नी सर्वेन्द्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी रोशनी एएनएम है और बदायूं अस्पताल में ड्यूटी करती है। 12/13 जुलाई की रात करीब 2 बजे भानु प्रताप पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी मिहोना थाना उझानी अपने एक अज्ञात साथी के साथ उनके घर में घुस आया।

आरोप है कि भानु प्रताप ने बेटी को गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर मां के साथ भी मारपीट की और घर में रखे बेटी के वीवो कंपनी के मोबाइल को लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

19 जुलाई को दी गई तहरीर पर बिल्सी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक बलवीर सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.