1:26 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: मंदिर में दर्शन करने गए युवक की बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बदांयू 21 जुलाई।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नौशेरा स्थित बाला जी मंदिर के बाहर से एक बाइक चोरी हो गई।

कासगंज के गांव बस्तौली ब्रह्मपुर निवासी अजब सिंह पुत्र सतीश चन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह 7 जुलाई को सुबह पत्नी के साथ दर्शन करने बाला जी मंदिर आया था। उसने अपनी स्प्लेंडर बाइक मंदिर के सामने एक दुकान के पास खड़ी की थी।

जब वह 11:50 बजे दर्शन कर बाहर आया तो बाइक गायब थी। आसपास पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तहरीर के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर सिविल लाइन को दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.